शाहपुर: एक करोड़ 37 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने घटिया काम पर उठाए सवाल
Shahpur, Betul | Jul 21, 2026 शाहपुर विकासखंड के बीजादेही में करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र में कथित भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल