लालगंज: गलरिया गांव में गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल, ट्रक 342 गैस सिलेंडर गोदाम पर उतारने जा रहा था
ड्रमंडगंज के गलरिया गांव में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर इंटरलॉकिंग सड़क से 3 फीट नीचे जाकर पलट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रक चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर एंबुलेंस 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए मंडली अस्पताल रेफर कर दिया।