कोईलवर: कोईलवर फोरलेन किनारे कचरे का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान
कोईलवर के टीवी सेनिटोरियम मोड़ के समीप कोईलवर-छपरा फोरलेन सड़क के किनारे जमा कचरे का अंबार स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क किनारे सड़े-गले कचरे के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार कि साम 4:30 उधर से गुजर रहे यात्रियों ने बताया की काफी परेशानी हो रही है।