देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर की बैठक
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में प्रदेश के महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन आदि के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।मुख्य सचिव ने कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी में श्रद्धालुओं में हुई भगदड़ जैसी घटनाओं पर काबू पाने हेतु प्रदेश के ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया जाए।