बखरी: परिहारा में एक युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
परिहारा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक राजेंद्र सहनी का 29 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी है। वह पत्नी के डिलीवरी के खातिर बेंगलुरु से घर आया था। पुलिस संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।