नबीनगर: रेफरल अस्पताल के समीप से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने रेफरल अस्पताल के समीप से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार व्यक्ति फेसर निवासी छोटू कुमार ठाकुर है . थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था . जिसे रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.