मुगलसराय: हृदयपुर में उपले निकालने गई महिला को सांप ने डसा, समय पर इलाज मिलने से बची जान
मुगलसराय क्षेत्र के हृदयपुर गांव में उपले निकालने गई 30 वर्षीय संध्या देवी को गुरुवार देर रात जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने ग्राम प्रधान की मदद से एंबुलेंस बुलाकर उन्हें राजकीय महिला चिकित्सालय, मुगलसराय पहुंचाया गया। चिकित्सको ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया की समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत में बेहतर सुधार हो गया।