राजनगर: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बागेश्वर धाम में बनने जा रहे कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगी एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजू