जगदलपुर: स्थानीय दुर्गा मंदिर में महिला पतंजलि योग समिति की एकदिवसीय बैठक का आयोजन
महिला पतंजलि योग समिति जगदलपुर द्वारा रविवार सुबह 11 बजे एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सुश्री जया के नेतृत्व में,स्थानीय दुर्गा मंदिर में की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी डॉ मनोज पाणिग्राही शामिल हुए। इस बैठक में योग कों नगर के जन जन तक पहुंचाने के लिये अधिक से अधिक से योग शिविर के आयोजन पर सहमति बनी।