जमुई: बानाडीह के पास बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 जमुई-झाझा मुख्य मार्ग स्थित बानाडीह गांव के समीप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में बानाडीह निवासी उमेश यादव घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।