नवाबगंज: जैदपुर के छेदा कटरा में नाला निर्माण को लेकर दिखा खबर का असर, अधिकारियों ने सर्वे के बाद चौड़ा करने के लिए दिए निर्देश
नगर पंचायत जैतपुर स्थित मोहल्ला छेदा कटरा में हो रहे नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा चौड़ाई कम करने के आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिसकी खबर को प्रमुखता से दिखाने के बाद अधिकारियों ने उक्त मामले को संज्ञान में लिया और जेई तथा नगर पंचायत की टीम द्वारा सर्वे करने के उपरांत चौड़ाई को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।