ताजपुर: हरपुर भिंडी गांव में पुलिस ने पानी में डूबे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने की पुलिस ने हरपुर भिंडी गांव से पानी में डूबे एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार 3:00 बजे बरामद किया है। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि गवाहों के द्वारा जानकारी दी गई है कि अज्ञात व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।