कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने साइबर मामले में एक साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामद हुए मोबाइल और दो सिम कार्ड
गोपालगढ़ पुलिस ने रविवार शाम 7 बजे साइबर अपराध के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ सेठी निवासी लावना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।