पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में रसोई गैस लीक होने से एक घर में लगी आग
अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में एक मकान में खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही घंटो में घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।