बीकानेर में दो घटनाएं: विवाहिता लापता, बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला
श्रीकोलायत में विवाहिता लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप
बीकानेर। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के महावीर झझू में एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति किस्तूराराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर भामटसर निवासी भंवरलाल जाट पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पति के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। आसपास तलाश के दौरान पैरों और मोटरसाइकिल के टायरों के निशान भी मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूणकरणसर में 80 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला
बीकानेर। लूणकरणसर के वार्ड नंबर 29 में गर्ल्स स्कूल के पीछे एक घर में घुसकर अज्ञात युवक ने 80 वर्षीय खातून पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के गले पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर पुलिस और टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है।