गुलाबगंज: गुलाबगंज के अटारीखेजड़ा में विधायक द्वारा जनसुनवाई, मौके पर ही दो दर्जन शिकायतों का हुआ समाधान
विदिशा विधानसभा के अंतर्गत गुलाबगंज तहसील के ग्राम अटारीखेजड़ा में विधायक मुकेश टंडन द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम शशि मिश्रा, जनपद सीईओ जितेंद्र जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश लोधी, सरपंच संघ अध्यक्ष रामराज दांगी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तकरीबन दो दर्जन शिकायत की सुनवाई हुई।