बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर नव विवाहिता की मौत, पुलिस ने डॉक्टर पैनल से कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Sep 8, 2026 22 वर्षीय राजकुमारी निवासी तहसील मुंगावली जो अपने पति के साथ बीना से मजदूरी के लिए अहमदाबाद जाने की तैयारी में थे और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सोमवार की शाम को अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई और देखते ही देखते महिला ने दम तोड़ दिया। चुकी मृतक महिला नव विवाहिता थी जिसके चलते डॉक्टर के पैनल से पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है।