जमुई: राज्य और जिला में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टॉपर, सिमुलतला आवासीय विद्यालय के बच्चों को DM ने किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 सिमुलतला आवासीय विद्यालय में जिला मेधा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन बुधवार की शाम 4:00 बजे किया गया। इस दौरान टॉपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 95% से अधिक अंक लाने वाले 10 छात्र, 85% से अधिक अंक लाने वाले 36 छात्र और 80% से अधिक अंक लाने वाले 96 छात्रों को सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया।