सिहोरा: रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चार घरों के टूटे ताले, लाखों का सामान गायब
खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे से लगी पॉश रिलायंस पोस्ट कॉलोनी और सुविधा गैस एजेंसी के सामने शनिवार देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए चार घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें एक जज का घर भी शामिल है, जो हाल ही में किराए से यहां रहने आए थे। चोर सोने-चांदी के गहने, नगदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिं