Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image
image
image

श्रावणी मेला -2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 11, 2026

MORE NEWS

सावन माह की दूसरी सोमवारी को सिंघेश्वर मंदिर परिसर, प्रखंड सिंघेश्वर, जिला *मधेपुरा* में श्रद्धालुओं के अनुभव (टेस्टिमोनियल)।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सावन माह की दूसरी सोमवारी को सिंघेश्वर मंदिर परिसर, प्रखंड सिंघेश्वर, जिला *मधेपुरा* में श्रद्धालुओं के अनुभव (टेस्टिमोनियल)। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 11, 2026

श्रावणी मेला -2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्रावणी मेला -2026 Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 11, 2026

*प्रेस विज्ञप्ति* 

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 11 अगस्त 2026

 *तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर डीएम-एसपी ने सिंघेश्वर मंदिर परिसर का किया गहन निरीक्षण* 

 *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* 

मधेपुरा। सावन माह की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने आज संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग को जीआई पाइप के माध्यम से और विस्तारित किया जाए, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कम से कम कठिनाई हो तथा वे सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी श्रद्धालु सुविधापूर्वक जलाभिषेक कर संतुष्ट होकर मंदिर परिसर से बाहर निकल सकें।

जिला पदाधिकारी ने शिवगंगा एवं मंदिर परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई कराते हुए नियमित रूप से सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी गंदगी एवं कचरा जमा न हो।

शिवगंगा घाट पर की गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी ने आवश्यक सुधार एवं विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहनी चाहिए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को तीसरी सोमवारी को संभावित भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने को कहा।

 *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला प्रशासन* 

जिला प्रशासन ने सावन माह में बाबा सिंहेश्वर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन ने मधेपुरा सहित आसपास के जिलों एवं नेपाल से आने वाले शिवभक्तों से अपील की है कि वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा सिंहेश्वर धाम पहुंचें, निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करें और शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
जिला प्रशासन की अपील : *आपकी आस्था हमारी जिम्मेदारी है—सभी शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलाभिषेक के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 11 अगस्त 2026 *तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर डीएम-एसपी ने सिंघेश्वर मंदिर परिसर का किया गहन निरीक्षण* *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* मधेपुरा। सावन माह की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने आज संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग को जीआई पाइप के माध्यम से और विस्तारित किया जाए, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कम से कम कठिनाई हो तथा वे सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी श्रद्धालु सुविधापूर्वक जलाभिषेक कर संतुष्ट होकर मंदिर परिसर से बाहर निकल सकें। जिला पदाधिकारी ने शिवगंगा एवं मंदिर परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई कराते हुए नियमित रूप से सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी गंदगी एवं कचरा जमा न हो। शिवगंगा घाट पर की गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी ने आवश्यक सुधार एवं विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहनी चाहिए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को तीसरी सोमवारी को संभावित भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने को कहा। *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला प्रशासन* जिला प्रशासन ने सावन माह में बाबा सिंहेश्वर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने मधेपुरा सहित आसपास के जिलों एवं नेपाल से आने वाले शिवभक्तों से अपील की है कि वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा सिंहेश्वर धाम पहुंचें, निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करें और शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जिला प्रशासन की अपील : *आपकी आस्था हमारी जिम्मेदारी है—सभी शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलाभिषेक के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Aug 11, 2026