आंवला: आंवला में छात्र के मानसिक उत्पीड़न और अभद्रता की शिकायत, भाजपा महामंत्री ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया आरोप
Aonla, Bareilly | Apr 16, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधन पर छात्र के मानसिक उत्पीड़न और अभद्रता का आरोप लगा है। भाजपा के मण्डल महामंत्री विपिन गुप्ता ने गुरुवार दोपहर एक बजे मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पुनीत सिंघल के खिलाफ एसडीएम को शिकायत दी है।