सुसनेर: उमरिया के सोलर पार्क में चोरी की वारदात, 4 युवकों पर केस दर्ज; 2 नाबालिग भी शामिल
उमरिया स्थित सोलर पार्क से चोरो ने वायर केबल सहित अन्य उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। रविवार दोपहर 2 बजे थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में नारखेड़ा निवासी 32 वर्षीय ईश्वर सिंह पिता अंतर सिंह सोंधिया ने शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना में कुल 4 युवक शामिल बताए गए हैं, जिनमें 2 नाबालिग भी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।