गणेशपुर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अनियंत्रित हुई मोटरसाइकिल, वाहन चालक को आई गंभीर चोट
बुधवार को गणेशपुर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। घटना में वाहन चालक को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में दाखिल कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।