सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में किया गया मैचिंग बैचिंग शिविर का आयोजन, 17 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विभाग के द्वारा मैचिंग बैचिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की 17 गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञों के द्वारा जांच की गई। जिन महिलाओं में कमियां पाई गईं, उन्हें दवा के साथ-साथ उचित सलाह दी गई है।