लोहरवारा ग्राम में आरोपी के कब्जे से 54 लीटर अवैध देशी शराब पुलिस ने की जब्त
मंगलवार को बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि लोहरवारा ग्राम में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। मौके पर दबिश देकर आरोपी नरेश चौधरी के कब्जे से 54 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।