पुरानी रंजिश को लेकर बनेहरी ग्राम में महिला ने एक शख्स के ऊपर किया जानलेवा हमला
बनेहरी ग्राम निवासी लल्ला राम ने बड़वारा थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि, गांव की ही चमेली बाई नामक महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके चलते मेरे सर पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।