नानपारा: रुपईडीहा नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से रुपईडीहा नगर पंचायत की समस्याएं बताई
नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर रूपईडीहा नगर अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की मुख्यमंत्री को नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के गठन के बाद से अभी तक किसी भी अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई कार्यालय में बाबू की भी तैनाती नहीं है विकास का पहिया रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।