बौंसी: प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया नेमान पर्व, मधुसूदन मंदिर में श्रद्धालुओं और किसानों ने नए अनाज का लगाया भोग
Bausi, Banka | Dec 5, 2024 बौंसी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से नेमान पर्व मनाया गया। गुरूवार सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालु व किसान मधुसूदन मंदिर पहुंच गये। बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नया चूड़ा, अरवा चावल, मूली, दही सहित अन्य सामग्री लेकर मधुसूदन भगवान को चढ़ाकर पंचामृत प्रसाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं किसानों ने अपने घरों में पर्व मनाया।