बौंसी: बौसी बाजार के पास सुखनिया जलापूर्ति योजना की समस्या का समाधान निकालने के लिए पीएचईडी विभाग की टीम ने किया स्थल निरीक्षण
Bausi, Banka | Dec 4, 2024 बौसी बाजार समीप स्थित सुखनिया जलापूर्ति योजना की समस्या को दूर करने को लेकर बुधवार शाम 4 बजे पीएचईडी विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ने तकनीकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पूर्व के संवेदक की कार्यशैली ठीक नहीं थी, जिसको लेकर दूसरे संवेदक को कार्य का जिम्मा दिया गया है।