लोहरदगा: थाना टोली के विद्यालय में चोरी, सीसीटीवी में कैद, पुलिस पर सवाल, 3 संदिग्ध हिरासत में
लोहरदगा शहर के थाना टोली स्थित राजकीय कृत हिंदी मिडिल स्कूल में लगातार दो दिनों तक हुई चोरी की घटनाओं ने न सिर्फ विद्यालय की सुरक्षा, बल्कि पूरे इलाके की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार अपराह्न करीब 3:00 बजे यह मामला सामने आया, जिसके बाद चोरी की पूरी कड़ी उजागर हुई।