जहानाबाद: जहानाबाद में जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन बेचने का आरोप, दामाद ने नगर थाना में लगाई गुहार
जहानाबाद। भेलावार निवासी एक व्यक्ति को जीवित रहते हुए मृत दर्शाकर उनकी जमीन की बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित के दामाद बुधवार शाम करीब 4 बजे नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत दस्तावेज तैयार कर जमीन का हस्तांतरण किया गया है।