मछोड़: सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देघाट में करेंगे जनसभा संबोधित
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सल्ट विधानसभा के देघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर तैयारियां की गई। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।