कोल: भटौली में 17 माह से लापता युवक का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, बहन ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई
Koil, Aligarh | Mar 31, 2026 गांव भटौली में 17 महीने से लापता एक युवक का सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। लापता युवक प्रशांत की बहन रूबी के अनुसार अक्टूबर वर्ष 2024 में गांव का ही युवक प्रशांत को अपने साथ ले गया था। तब से आज तक प्रशांत का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक के लापता होने पर पुलिस के द्वारा गुमशुदगी दर्ज की गई लेकिन 17 महीने बीत जाने के बाद भी कहीं सुराग नहीं लगा है।