घरघोड़ा: दो ठिकानों पर देह व्यापार का भंडाफोड़, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी बताई
रायगढ़ पुलिस ने लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में देह व्यापार के दो अड्डों पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।