मुरैना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में NH-44 पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार हुई क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज
मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-44 पर यशोदा हॉस्पिटल के पास एक टैक्टर ट्राली के चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे ग्वालियर जिले के वनवार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित कार चालक ने पुलिस बुलवाकर टैक्टर ट्राली को पकड़वाया और थाने पहुंचकर टैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।