मुरैना नगर: नेशनल हाईवे 44 पर करूंआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर करुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार युवा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, तभी पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अज्ञात युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।