मुगलसराय: कमलापुर में महिला को गोली मारने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल
कमलापुर स्थित जीवक हॉस्पिटल में महिला को गोली मारकर भाग रहे आरोपी युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सोमवार दोपहर 03 बजे आरोपी को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। आरोपी की पहचान गुरुप्रीत सिंह उर्फ वीरेंद्र निवासी अमृतसर के रूप में हुई है, जो आर्मी से रिटायर्ड बताया जा रहा है।