तिल्दा: प्रदेश में बेलगाम अपराधियों द्वारा आए दिन हो रही चाकू बाजी की घटनाओं पर कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल
Tilda, Raipur | May 21, 2026 नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है आए दिन चाकू बाजी सहित कई घटनाएं हो रही है पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दिखावे के लिए सुशासन तिहार चला रही है इधर अपराधों में काफी इजाफा हो रहा है