डिंडौरी: श्री राम मंदिर डिंडौरी के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, कोतवाली पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी के श्री राम मंदिर के पास रविवार रात लगभग 10:30 बजे पुराने विवाद को लेकर दो मुस्लिम पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया विवाद के दौरान गाली गलौज और जमकर मारपीट हुई मौके पर लोगों की भीड़ लग गई दोनों पक्षों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच जारी है।