पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से हनुमान नगर जा रही महिला को डायल 112 की टीम ने कोतवाली थाने पहुंचाया
पटना जंक्शन से हनुमान नगर जाने के लिए एक युवती ने मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे ऑटो पकड़ा था। रास्ते में ऑटो चालक और परिस्थितियों संदिग्ध लगने पर अपनी बहन के जरिए युवती ने डायल 112 को जानकारी दी। जिसके बाद युवती का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस युवती तक पहुंची और उसे सकुशल कोतवाली थाने लाया गया। की