पटना ग्रामीण: कंकड़बाग इलाके से ब्राउन सुगर और 960 नशीले इंजेक्शन के साथ 3 लोग गिरफ्तार
पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर मेमोरियल के दक्षिणी हिस्से में छापामारी की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर–01 अभिनव के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से 960 पीस नशीला इंजेक्शन,48 ग्राम ब्राउन सुगर, 25 लीटर देशी शराब,₹14,200 नकद और