पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
नेशनल हेराल्ड केस में आए कोर्ट के फैसले के बाद बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स गोलंबर पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कोर्ट ने हमारे हक में फैसला सुनाया है।