पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार को पाकिस्तान से मिली धमकी पर सम्राट चौधरी ने साधी चुप्पी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला के चेहरे से उसका हिजाब हटा दिया था, जिसके बाद इसे लेकर पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दी थी। वहीं बुधवार शाम करीब 5:00 बजे इसे लेकर जब बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।