जालोर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने देवासी समाज के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में संगठन ने जयपुर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और गि#रफ्तार लोगों की रिहाई की मांग की। ज्ञापन में लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। साथ ही पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच और समाज प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही गई। इस दौरान शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Jul 3, 2026