मुशहरी: एसकेएमसीएच में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान संतोष पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संतोष पासवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रश