झाबुआ: ग्राम खेड़ा में कुएं से मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Jhabua, Jhabua | Oct 1, 2025 आज दिनांक 1 अक्टूम्बर को शाम करीब 4 बजे कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में एक कुएं से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार टेटिया गामड़ नामक बुजुर्ग व्यक्ति का शव कुए से बरामद हुआ है, पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है। वही शव को कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।