शनिवार सुबह 11 बजे थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिस व राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा की। संबंधित कर्मियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों का फीडबैक भी लिया।