कांके: पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने अडानी और पुलिस पर उठाए सवाल, घर तोड़ने पर मांगा जवाब
Kanke, Ranchi | Mar 22, 2026 बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पीसी के दौरान अपनी ही पार्टी, गठबंधन सरकार और कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। अंबा प्रसाद ने बताया कि पार्टी ने हाल ही में उनके पिता और कांग्रेस के नेता, पूर्व मंत्री योंगेंद्र साव को निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इसे ऐसा करार दिया कि लगातार चेतावनी देने के बाद भी योंगेंद्र साव पार्टी और गठबंधन सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे थे। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि योंगेंद्र साव को पार्टी ने बिना किसी नोटिस या उचित प्रक्रिया के निष्कासित किया।