बहरोड़: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया बड़ा एक्शन, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की 10,680 बोतलें सीज, भ्रामक प्रचार पर कार्रवाई
Behror, Alwar | Jul 10, 2026 बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा ट्रेडर्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्टिंग ब्रांड की 250 एमएल और 300 एमएल की कुल 10,680 बोतलें सीज कर दी गईं। विभाग ने बोतलों पर लिखे भ्रामक प्रचार को कार्रवाई का मुख्य आधार बताया।