लातेहार: उपायुक्त ने नेतरहाट में पशु चिकित्सालय, नए बस स्टैंड की भूमि और पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे नेतरहाट क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नेतरहाट स्थित पशु चिकित्सालय एवं प्रस्तावित नए बस स्टैंड हेतु चिन्हित भूमि का जायजा लिया।और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।